{"_id":"6876ae0d8b9a2f1943044436","slug":"a-teenager-going-to-the-shop-was-molested-her-father-was-beaten-up-when-she-complained-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143776-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान पर जा रही किशोरी से छेड़खानी, शिकायत पर पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान पर जा रही किशोरी से छेड़खानी, शिकायत पर पिता को पीटा
Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। घर से दुकान पर सामान लेने जा रही किशोरी से रास्ते में गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर दी। किशोरी के पिता ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी, उसके पिता व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी नौ जुलाई की शाम चार बजे परचून की दुकान से सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के आफताब ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी कर दी। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर किशोरी के पिता आरोपी की शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो आरोपी के पिता मुस्लिम और भाई कासिम ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में आफताब, कासिम और उनके पिता मुस्लिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।