{"_id":"68756e0cb787a41c8b0a1e49","slug":"a-teenager-died-after-being-hit-by-a-train-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143711-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की गई जान
Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। घर से निकले कक्षा नौ के छात्र मोहम्मद हन्नान (16) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
मोहम्मद हन्नान अमरोहा के मोहल्ला सद्दो निवासी मोहम्मद वसीम का बेटा था। पेशे से चालक वसीम के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और इकलौता बेटा मोहम्मद हन्नान था। परिजनों के मुताबिक हन्नान अमरोहा के एकेके इंटर काॅलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। रविवार दोपहर हन्नान किसी काम से घर से निकला था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
देर रात कल्याणपुरा रेलवे क्रासिंग पर एक शव पड़ा मिला जिसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई थी। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त हन्नान के रूप में की। हन्नान वहां कैसे और क्यों पहुंचा परिजन इससे अनजान है। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बदहवास हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस की जांच में ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की बात सामने आई है।