फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A team deployed in Prayagraj to arrest the accused teacher couple

प्रधानाध्यापक आत्महत्या प्रकरण : आरोपी शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज में लगी टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
A team deployed in Prayagraj to arrest the accused teacher couple
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुल्तानठेर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार आत्महत्या के प्रकरण में नामजद सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरिता सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज में डेरा डाल दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिक्षक दंपती आत्म समर्पण की तैयारी कर रहा है।
प्रधानाध्यापक संजीव ने एक अक्तूबर की सुबह स्कूल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह काफी समय से सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरिता सिंह की प्रताड़ना के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। उन्होंने बीएसए डॉ. मोनिका पर भी खुद को परेशान करने का आरोप लगाया था। प्रधानाध्यापक ने अपनी खुदकुशी के लिए तीनों को जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। घटना के बाद थाना पुलिस ने बीएसए व शिक्षक दंपती के खिलाफ प्रधानाध्यापक को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। मामले की चार सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की तरफ से एसएसआई ब्रजेश सिंह मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने मामले में नामजद शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के लिए एमडीए कॉलोनी स्थित घर पर दबिश दी। उनके गांव में भी छापा मारा, लेकिन हाथ नहीं लगे। अब पुलिस को सुराग मिला है कि आरोपी शिक्षक और उनकी पत्नी दिल्ली या बुलंदशहर में छिपे हैं। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीम दोनों स्थानों पर गईं। दोनों शहरों में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मगर हाथ नहीं लगे हैं। प्रधानाध्यापक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने में नामजद आरोपी शिक्षक दंपती को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज में डेरा डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी शिक्षक दंपती प्रयागराज न्यायालय में आत्म समर्पण करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने और चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस की एक टीम प्रयागराज में लगी है। जिससे शिक्षक दंपती को आत्मसमर्पण करने से पहले ही गिरफ्तार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया तो रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उधर पुलिस शिक्षक दंपती को शरण देने वालों को भी चिह्नित कर रही है। पुलिस का कहना है कि शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभी एक पुलिस कर्मी व खेल शिक्षक का नाम शरण देने में सामने आया है। उनके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed