{"_id":"67993f140d2ed43d9a00c4fe","slug":"a-tanker-full-of-ethanol-going-to-mathura-overturned-leakage-raised-concerns-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-133279-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मथुरा जा रहा एथनॉल भरा टैंकर पलटा, लीकेज ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मथुरा जा रहा एथनॉल भरा टैंकर पलटा, लीकेज ने बढ़ाई चिंता
Wed, 29 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। वेव इंडस्ट्रीज के डिस्टलरी प्लांट से मथुरा स्थित रिफाइनरी जा रहा 40 हजार लीटर एथनॉल भरा टैंकर चीनी मिल के बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर डिस्टलरी प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया। इस दौरान करीब 1500 लीटर एथनॉल टैंकर से लीकेज हो गया था। लीकेज से लोगों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार को आबकारी अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा के बीच एथनॉल को दूसरे टैंकर में शिफ्ट कर दिया गया।
आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी रात वेव इंडस्ट्रीज के डिस्टलरी प्लांट से 40 हजार लीटर एथनॉल से भरा एक टैंकर मथुरा रिफाइनरी जा रहा था। बाईपास मार्ग पर सामने से आ रहे गन्ने से लदे वाहन से बचने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सूचना पर रात में ही अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। टैंकर से करीब 1500 लीटर एथनॉल लीक होकर पास के खेत में फैल गया था। मंगलवार दोपहर खराब टैंकर से एथनॉल दूसरे टैंकर में शिफ्ट किया गया। आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
मिल के सुरक्षा गार्डों ने अमरोहा रोड से बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। करीब तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। बाईपास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप को सुरक्षा के लिहाज से बंद करा दिया गया था। आसपास की बिजली आपूर्ति भी कट कर दी गई थी।
विज्ञापन
ज्वलनशील होने के कारण अलर्ट रहा प्रशासन
वेव इंडस्ट्रीज के डिस्टलरी प्लांट में एथनॉल बनाया जाता है। वेव इंडस्ट्रीज का तेल कंपनियों से एथनॉल आपूर्ति का एग्रीमेंट है। एथनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता है। टैंकर में करीब 40 हजार लीटर एथनॉल भरा था। ज्वलनशील होने के कारण आबकारी विभाग के अधिकारी अलर्ट थे। मंगलवार दोपहर जब एथनॉल दूसरे टैंकर में शिफ्ट किया जा रहा था। उस समय फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर मौजूद थी। एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई थी। बाइपास मार्ग पर रहने वाले लोग सहमे से रहे।
- मिल का 40 हजार लीटर एथनॉल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था। मंगलवार की दोपहर दूसरे टैंकर में उसे शिफ्ट कर दिया गया है। मिल को हुई क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। -
अजय कुमार, जीएम कामर्शियल
- मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एथनॉल दूसरे टैंकर में शिफ्ट कर दिया गया है। करीब 1500 लीटर एथनॉल लीकेज होने का अनुमान है। - राजेश कुमार, आबकारी निरीक्षक