फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A student hanged to death after his girlfriend's marriage was fixed at another place.

प्रेमिका की शादी दूसरे स्थान पर तय होने से आहत छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
A student hanged to death after his girlfriend's marriage was fixed at another place.
प्रेमिका की शादी दूसरे स्थान पर तय होने से आहत बीएससी के छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना से परिजन बदहवास हो गए। इसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा एक डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। जबकि छोटा बेटा दिव्यांग है। बताते हैं कि छात्र का प्रेम प्रसंग गांव की ही रहने वाली युवती से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। चार दिन पहले गांव में इस बात को लेकर पंचायत हुई। जिसमें समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शादी कराने का प्रयास किया लेकिन युवती के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी युवती का रिश्ता दूसरे गांव में तय कर दिया। इससे आहत छात्र ने बुधवार की शाम घर के पीछे स्थित आम के बाद में जाकर रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

देर शाम परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ जाए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन शव को उतार कर घर ले आए और बाद में बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संत कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed