Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A stack of heavy paper bundles fell onto an operator and a guard at a paper mill; both died.

Amroha News: पेपर मिल में ऑपरेटर और गार्ड पर गिरा कागजों के भारी भरकम बंडलों का ढेर, दोनों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A stack of heavy paper bundles fell onto an operator and a guard at a paper mill; both died.
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे पर स्थित कामाक्षी पेपर मिल में शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे तैयार कागजों के भारी भरकम बंडलों का ढेर ढह गया। इसके पास मौजूद मिल के रिमांड ऑपरेटर थान सिंह (46) और सुरक्षा गार्ड रूप सिंह (50) इन बंडलों में दबकर बुरी तरह कुचल गए। लोडर और जेसीबी मशीन की मदद से बंडल हटाए जाने तक दोनों की सांसें थम गईं। एक बंडल का वजन 10 क्विंटल (एक टन) बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थान सिंह बिलारी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी थे, जबकि रूप सिंह गजरौला के चौबारा गांव के रहने वाले थे।

हादसे का पता चलने पर मिल पहुंचे थान सिंह के भतीजे राम बहादुर यादव ने बताया कि चाचा पांच साल से कामाक्षी पेपर मिल में रिमांड ऑपरेटर के पद पर काम करते थे। शुक्रवार सुबह मिल में ड्यूटी पर काम कर रहे थे। सुरक्षा गार्ड रूप सिंह भी उनके पास मौजूद थे। इनके नजदीक में लगा कागजों के बंडल का ढेर अचानक किसी तरह हिला-ढुला और कई वजनदार बंडल दोनों के ऊपर आ गिरे। बंडलों को हटाने के लिए
विज्ञापन


परिसर में मौजूद लोडर और जेसीबी की मदद ली गई। करीब 20 मिनट बाद बंडलों का ढेर हटाया जा सका, तब तक दबे रहने से कुचलकर दोनों की जान चली गई। दो मौतों की जानकारी मिलते ही मिल में मौजूद कर्मचारी घबराकर भाग गए। हादसे के समय मिल में जीएम मौजूद नहीं थे। जीएम प्रोडेक्शन राजीव रावत हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद परिसर में पहुंचे। इस बीच वहां जुटे मृतकों के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इसके चलते पुलिस तत्काल शव कब्जे में नहीं ले सकी। हल्दौर से मिल के मैनेजर एचआर सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों से वार्ता कर 10-10 लाख रुपये का चेक दोनों परिवारों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि शाम करीब 4.15 बजे मृतकों के परिजन वापस चले गए। गजरौला थाने के इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया के मुताबिक मिल प्रबंधन और पीड़ित परिवारों के बीच बातचीत से सहमति बन गई है। इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed