फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A soldier created a ruckus at the Tigri Ganga fair after drinking alcohol

Amroha News: शराब पीकर तिगरी गंगा मेले में सिपाही ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
A soldier created a ruckus at the Tigri Ganga fair after drinking alcohol
तिगरीधाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में ड्यूटी के दौरान शराब पीकर श्रद्धालुओं से अभद्रता कर रहे सिपाही का पुलिस ने मेडिकल कराया। शराब की पुष्टि हाेने पर उसे ड्यूटी से हटा दिया गया।
एटा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अर्जुन कुमार की तिगरी गंगा मेले में ड्यूटी लगाई गई है। वह सेक्टर दस में तैनात किया गया। सिपाही पर आरोप है कि शनिवार रात उसने शराब पी। इसके बाद श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने लगा। सूचना पाकर मेला कोतवाली प्रभारी बालेंद्र सिंह मौके पर गए। सिपाही अर्जुन कुमार को सीएचसी में लाया गया। यहां उसका मेडिकल कराया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने ड्यूटी से हटाए जाने की पुष्टि की है। बताया कि उसके अफसरों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता के होटल में मारपीट करने घुसे तीन युवक पकड़े
गजरौला। भाजपा नेता के होटल में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने घुसे तीन युवकों को पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस पर बिना कार्रवाई के ही आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिगरिया खादर निवासी कुंवरपाल खड़गवंशी भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। हाईवे किनारे उनका होटल है। उनका आरोप है कि शनिवार रात तीन युवक उनके होटल में घुस गए। कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। उनको समझाकर भेज दिया। कुछ देर बाद वह कई साथियों को लेकर आ गए। उनके साथी बोलेरो में सवार थे। वह होटल में घुस गए। कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। भाजपा नेता ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने तीन युवक पकड़ लिए। उनके बाकी साथी भाग गए। पुलिस तीनों को थाने ले गई। कुंवरपाल खड़गवंशी का आरोप है कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

गंगा मेले में 50 बाइक सीज, हुड़दंग मचा रहे थे बाइक सवार
तिगरीधाम।
तिगरी गंगा मेले में बाइकों से हुड़दंग मचा रहे बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने 50 से अधिक बाइकों को सीज कर दिया। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने 50 से अधिक बाइकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article