फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A soldier coming for immersion of ashes was targeted by a poison gang

Amroha News: अस्थि विसर्जन में आ रहे फौजी को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया निशाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
A soldier coming for immersion of ashes was targeted by a poison gang
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने रोडवेज बस में सवार फौजी को अपना शिकार बनाया। फौजी तहेरे भाई की अस्थि विसर्जन में आ रहे थे। तलाश करने निकले परिजनों को ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में वह बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना निवासी बलवीर सिंह सेवानिवृत्त फौजी थे। बीते दिनों उनका निधन हो गया। उनके परिजन शनिवार रात ब्रजघाट में बलवीर सिंह की अस्थियां विसर्जन करने के लिए निकले थे। उनके चचेरे भाई भीम सिंह भी सेना में हैं। उनकी तैनाती जम्मू में है। अस्थियां विसर्जन की जानकारी मिलने पर वह जम्मू से ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। उन्होंने परिजनों को बताया कि वह रोडवेज बस में सवार हैं। कई बार आपस में फोन पर बात हुईं। रविवार तड़के चार बजे परिजन अस्थियां विसर्जित करने के लिए गंगा स्नान घाट पर आ गए। भीम सिंह का इंतजार करने लगे, लेकिन काफी देर तक वह नहीं पहुंचे। जबकि, उन्होंने जल्द ही ब्रजघाट में पहुंच जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

परिजन उनकी तलाश में निकले। वह पैदल ब्रजघाट से चलते हुए अमरोहा जिले की सीमा में आए। उनका कहना है कि एक पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे भीम सिंह बेहोशी की हालत में मिले। उनकी जेब में न तो रुपये थे और न ही मोबाइल। उनको जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाकर यहां उतार दिया। बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed