फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A snake was put around the throat and bitten on the tongue, condition worsened

Amroha News: गले में सांप डालकर जीभ पर डसवाया, बिगड़ी हालत

Sun, 15 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A snake was put around the throat and bitten on the tongue, condition worsened
गजरौला (अमरोहा)। सांप का नाम सुनकर होश उड़ जाता है, लेकिन गांव हैबतपुर गोसाईं में घर में निकले सांप को गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीतू ने पकड़कर गले में डाल लिया और खेलने लगा। इस दौरान सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव हैबतपुर गोसाईं में शुक्रवार की शाम एक किसान के घर टूटी दीवार के नीचे सांप निकल आया। जानकारी होने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने सांप को भगा दिया। तभी गांव का जितेंद्र उर्फ जीतू आ गया। उसने सांप को पकड़कर अपने गले में डाल लिया और सांप के फन को कसकर पकड़ने के बाद ग्रामीणों को तमाशा दिखाने लगा। वह यहीं नहीं रुका।
विज्ञापन

सांप का फन जीभ के निकट ले गया। थोड़ी देर वह ऐसा ही करते हुए लोगों को अपनी बहादुरी दिखाता रहा, लेकिन जैसे ही उसके हाथ की पकड़ ढीली हुई सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान हैप्पी चौधरी ने बताया कि ग्रामीण की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed