फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A snake bit a young man at home and a woman in the field, condition critical

Amroha News: घर में युवक को और खेत में महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
A snake bit a young man at home and a woman in the field, condition critical
हसनपुर/आदमपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में शुक्रवार को सर्प दंश की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। हसनपुर क्षेत्र के अल्लीपुर मिलक गांव में युवक को घर के आंगन में सांप ने डस लिया, तो रहरा क्षेत्र के गांव सिरसा कला में खेत पर चारा लेने गई महिला को सांप ने डस लिया। महिला को सीएचसी ले जाया गया। वहीं, युवक को झाड़ फूंक वालों के पास लेकर गए हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी किसान हेतराम सिंह का बेटा अमित कुमार (30) बृहस्पतिवार रात को छत से जीने के रास्ते उतरकर आंगन में पहुंचा। इसी बीच उसका पैर सांप के ऊपर रखा गया। जिस पर सांप ने उसे डस लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को बेहोशी हालत में झाड़ फूंक वाले के पास ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। इसके बाद परिजन युवक को नगर के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार दोपहर को फिर परिजन झाड़ फूूंक वालों के पास लेकर पहुंचे है। युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। हसनपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि सर्प दंश का कोई मामला सीएचसी में नहीं पहुंचा है, जबकि एंटी वेनम की डोज सीएचसी में पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन

उधर, रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला निवासी सलीम अहमद की पत्नी अनीसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर चारा लेने गई थी। खेत में अचानक अनीसा को सांप ने पैर में डस लिया। खेत पर आसपास काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी अनीसा के परिवार के लोगों को दी। परिजन अनीसा को बेहोशी की हालत में लेकर सीएचसी रहरा में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को एंटी वेनम डोज दी। सीएचसी में ही महिला का उपचार कराया जा रहा है। जहां हालत स्थिर बनी हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आरिफ शामी का कहना है कि सर्प दंश से पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article