फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A snake bit a woman in Tarauli of Hasanpur, panic

Amroha News: हसनपुर के तरौली में सांप ने महिला को डसा, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A snake bit a woman in Tarauli of Hasanpur, panic
हसनपुर। गांव तरौली में शनिवार की रात को फिर एक महिला को सांप ने डस लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले भी गांव के पांच लोगों को सांप डसा चुका है। इनमें से 11 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है। वहीं गांव में सर्पदंश से तीन पशुओं की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव तरौली में किसान दिनेश सिंह का परिवार रहता है। उनके घर के आंगन में नल के पास ही उपले रखे थे। शनिवार देर शाम दिनेश सिंह की पत्नी बबली नल के पास पानी लेने पहुंची थीं, जहां उनके पैर में सांप ने डस लिया। परिजन महिला को झाड़फूंक करने वालों के पास ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सांप को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव निवासी एवं तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महीपाल सिंह का कहना है कि गांव में कहीं से अधिक संख्या में सांप आ गए हैं जो ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed