फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a shop keeper was selling expire colddrinks in amroha

धड़ल्ले से बिक रही थी एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स

Wed, 08 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 08 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
a shop keeper was selling expire colddrinks in amroha
टनकपुर में मिठाई की दुकान में मिठाई की गुणवत्ता जांचती खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी। - फोटो : amar ujala
होली के त्योहारी सीजन पर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए मिलावट खोेर सक्रिय हो गए हैं। वे लोगों की सेहत की फिक्र किए बगैर खराब खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। यह मसले सुर्खियां बने तो प्रशासन की नींद टूटी।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर मंगलवार को एफडीए और प्रशासन के अफसरों ने संयुक्त रूप से जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान धड़ल्ले से एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक्स बिकतीं मिलीं। फिलहाल टीम ने नामचीन मिठाई विक्रेताओं समेत अन्य दुकानों पर भी छापामारी की। 
विज्ञापन


अभियान के दौरान दूध,मावा, बर्फी, गुझिया, बेसन आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।  जहां-जो भी सेहत के लिए खराब सामग्री दिखी उसे नष्ट कराया। इस दरम्यान एक दुकान पर एक्सपायरी  डेट की बिक रही 31 कोल्ड्र ड्रिंक्स की बोतल नष्ट कराई गई। एजेंसी के लिए टीम निकली लेकिन संचालक दुकान बंद कर भाग निकला। इस बीच कुछ विक्रेता दुकान बंदकर भाग निकले। पूरे दिन अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को सभी एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों को मिष्ठान विक्रेता और दूध की डेयरियों पर छापामारी करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर गंभीर सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने शहर की नामचीन मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की। बाबा स्वीट्स के यहां से मावा रोल का सैंपल भरा।

 मोहल्ला कोट स्थित चतुर्वेदी के यहां से बर्फी का सैंपल भरा। गंभीरता के साथ खाद्य पदार्थों को चेक किया। नीलकंठ के यहां मावा के सैंपल भरा। अतरासी रोड स्थित अरुण कुमार के यहां बेसन का सैंपल भरा। अली अहमद की दुकान से मावे का सैंपल लिया। 

गजरौला से एक दूध का सैंपल भरा। इंदिरा चौक गजरौला स्थित गोयल मिष्ठान के यहां से गुझिया, अलीसाकूलहट के यहां से पनीर का नमूना भरा। शिव स्वीट्स गजरौला से मावा के सैंपल भरा। सदर एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल के नेतृत्व में एफडीए टीम ने शहर के मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की। 

डबल फाटक स्थित दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। अभियान के दौरान 31 कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल नष्ट कराई गई, जो एक्सपायी डेट की थी। रही थी। बीस किलो खीरा भी नष्ट कराया गया। उधर, इस कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। कुछ खाद्य विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। 

नौगावां सादात में कोल्डड्रिंक्स की एजेंसी सील
अमरोहा। नौगावां सादात एसडीएम संजीव यादव ने बताया कि नौगावां सादात में चार दुकानों पर छापामारी करते हुए मावा और मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें वीरेंद्र शर्मा, इकराम, रूपचंद शर्मा, भूरे की दुकान पर छापामारी की गई। इन दुकानों से मावा, बर्फी के चार सैंपलों लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान एक अन्य दुकान पर एक्सपायी डेट की कोल्ड ड्रिंक बेची जा रही थी। कोल्ड्रड्रिंक्स को नष्ट कराया गया।


विक्रेता से पूछताछ की गई। विक्रेता के बताने पर टीम संबंधित एजेंसी/दुकान पर छापामारी करने पहुंची। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही एजेंसी संचालक दुकान बंद कर भाग निकला।  टीम ने कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी को सील कर दिया है। बुधवार को टीम मौके पर पहुंचकर दुकान खुलवाकर कोल्ड ड्रिंक की जांच करेगी। टीम में खाद्य निरीक्षक रामजीत आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed