फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A seven year old girl student had a heart attack in school and died

Amroha News: स्कूल में सात वर्षीय छात्रा काे आया हार्ट अटैक, गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
A seven year old girl student had a heart attack in school and died
हसनपुर (अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगड़ी निवासी किसान तनवीर की बेटी इफत (7) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पास के ही एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शनिवार दोपहर कक्षा में पढ़ाई के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ी थी। छात्रा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन

गांव शकरगड़ी निवासी तनवीर की बेटी इफत पास के ही गांव हाकमपुर में एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शनिवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी से कुछ पहले कक्षा में पढ़ाई के दौरान इफत की हालत बिगड़ गई। छात्रा को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शिक्षकों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा को बेहोशी की हालत में पास के ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर परिजन छात्रा को गजरौला ले गए, जहां शनिवार शाम चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने छात्रा की मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। छात्रा तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि मासूम बच्ची की हार्ट अटैक होने का कोई मामला अस्पताल नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article