{"_id":"6903d342a508daecbd06880d","slug":"a-saudi-based-mans-id-was-hacked-and-his-friend-was-duped-of-rs-4-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-150651-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सऊदी गए युवक की आईडी हैक कर दोस्त से चार लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सऊदी गए युवक की आईडी हैक कर दोस्त से चार लाख रुपये ठगे
Fri, 31 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सऊदी अरब गए युवक की आईडी हैक कर उसके दोस्त से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दोस्त से सऊदी अरब में पुलिस द्वारा पकड़ने की बात कही गई थी।
गांव सुनगढ़ माफी निवासी किसान हारून ने बताया कि उसका दोस्त खालिद सऊदी अरब गया हुआ है। कुछ दिन पहले मैसेंजर एप के जरिये उसके फोन पर खालिद का मैसेज आया। उसने कहा कि मैं तेरे खाते में कुछ रुपये भेज रहा हूं। इसका जिक्र किसी ओर से नहीं करना। कुछ देर बाद मैसेंजर एप पर ही आरबीआई की ओर से मैसेज आया कि आपके खाते में 24 घंटे के भीतर रुपये आ जाएंगे। साइबर थाने में दी शिकायत के मुताबिक हारून ने बताया कि कुछ देर बाद खालिद ने अपना पासपोर्ट व वीजा सऊदी पुलिस द्वारा जब्त करने की बात कह कर उससे यूपीआई के जरिए चार बार में चार लाख रुपये ट्रांसफर कराए। हारून ने बताया कि इस दौरान उसने खालिद के नंबर पर कॉल की लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। हारून का आरोप है कि ठग मैसेंजर पर ही खालिद बनकर उससे बात कर रहे थे।
कुछ दिन बाद खालिद से उसका संपर्क हुआ तो खालिद ने अपनी आईडी हैक होने व किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने की बात कही। हारून ने साइबर क्राइम ब्रांच को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है।
चालान का लिंक ओपन करते ही खाते से 50 हजार गायब
मंडी धनौरा। साइबर ठगों द्वारा आरटीओ ऑफिस के नाम से बनाए व्हाटस एप ग्रुप पर एक लिंक भेजकर ग्रामीण के खाते से 50 हजार रुपये साफ कर दिए। ग्रामीण ने थाने में शिकायती पत्र देकर रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गांव नादनौर निवासी नेम सिंह ने पुलिस को शिकायती दी बताया कि 18 अक्तूबर को उसका मोबाइल नंबर आरटीओ ऑफिस नाम के एक व्हाटसएप ग्रुप पर जोड़ा गया। कुछ देर बार उस ग्रुप पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके आधार कार्ड की डिटेल मांगी गई। उसके द्वारा आधार कार्ड का विवरण भरने के कुछ समय बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही ग्रामीण के होश उड़ गए। उसे अपने साथ साइबर ठगी का अहसास हो गया। उसने साइबर क्राइम हेल्पललाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। नेम सिंह का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उस ग्रुप पर जोड़े गए अन्य सभी नंबर को ग्रुप से हटा दिया गया। पुलिस नेम सिंह की शिकायत पर साइबर सेल जांच कर रही है। संवाद