फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A roadways bus hit a young man crossing the road and he died

Amroha News: सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A roadways bus hit a young man crossing the road and he died
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

यह हादसा डिडौली गांव के अड्डे पर हुआ। बुधवार सुबह एक युवक सड़क पार कर रहा था। तो मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक की उम्र करीब 35 साल है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं, जहां हादसा हुआ है वहां सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं। जिससे टक्कर मारने वाली बस की पहचान की जा सके। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed