Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A road worth Rs 7 crore collapsed in just two months

Amroha News: दो माह में ही धंसी सात करोड़ की सड़क

Wed, 18 Dec 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
A road worth Rs 7 crore collapsed in just two months
आदमपुर के फत्तेहपुर अधेक में बैठी सड़क को जेसीबी से तोड़ते हुए। स्रोत ग्रामीण - फोटो : ग्रामीण
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

ढबारसी से आदमपुर तक 7.23 करोड़ रुपये की लागत से बनी जर्मन तकनीकी की सड़क दो माह में ही जगह-जगह से बैठ गई है। इससे निर्माण में बरती गई अनियमितताएं सामने आई हैं। मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने इसमें संज्ञान लिया है। अब सड़क तोड़कर दोबारा बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ढबारसी से आदमपुर के बीच 5.8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग ने 10 अक्तूबर 2022 में शुरू हुआ था। यह जिले का मुख्य मार्ग भी है। मार्ग का निर्माण जर्मन तकनीक से किया गया था।
इसका निर्माण अक्तूबर 2023 तक पूरा होना था। लेकिन, विभागीय लापरवाही से समयावधि में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया था। बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले ही लीपापोती करके मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था। यही नहीं इस पर आवागमन भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों क्षेत्र के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की कि मार्ग के निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं हुआ। मार्ग में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया था। साथ ही इसकी जांच की मांग की गई थी। मार्ग में पड़ने वाले गांव दमगड़ा और फत्तेहपुर अधेक में लगभग 100-100 मीटर सीसी रोड भी बनाया है। घटिया सामग्री से बनी इस रोड का कुछ हिस्सा निर्माण के दो माह बाद ही बैठ गया है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की, तो सड़क का कुछ हिस्सा बैठा नजर आया। सोमवार को जेसीबी से बैठ चुकी सड़क को उखड़वाया गया। अब इसे दोबारा से बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होती है जर्मन तकनीक से बनी सड़क
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन रोहित वार्ष्णेय ने बताया कि जर्मन टेक्नोलॉजी से बनी सड़क में मशीन में 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होने वाला हीटर लगा होता है। जो सड़क के ऊपरी 40 मिलीमीटर के बिटुमिन (अलकतरा का परत) लेयर को पिघलाते हुए छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ती हुई उखाड़ती चलती है। दुकड़ों को मशीन में ही लगे मिक्सर में डालती जाती है। जहां सेंटर फॉर रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से निर्धारित मानक के तहत हॉट मिक्स प्लांट में तैयार कंक्रीट मैटेरियल डाला जाता है। यह डालत नया बिटुमिन मशीन में तैयार हो जाता है। इससे मशीन का पिछला हिस्सा सड़क का दोबारा निर्माण करता जाता है। पूरी प्रक्रिया के साथ एक मिनट में दो से चार मीटर सड़क बनती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed