{"_id":"6939cf916a0d01272f0de8d2","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-accused-including-a-woman-her-daughter-and-son-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-153193-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला और बेटी-बेटे समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला और बेटी-बेटे समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 11 Dec 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
जोया। छात्राओं पर गलत नीयत रखने वालों का विरोध करने पर प्रधानाचार्य से अभद्रता व घर पर पथराव के मामले में पुलिस ने महिला व बेटी-बेटे समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर स्थित सिख इंटर कॉलेज से जड़ा है। प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे कॉलेज की छुट्टी के बाद एक युवक साथियों को लेकर कॉलेज के गेट पर खड़ा था। सभी कॉलेज से निकलने वाली छात्राओं को संदिग्ध नजर से देख रहे थे। जानकारी पर प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह ने कॉलेज के बाहर आए थे। उन्होंने जब इस हरकत का विरोध किया तो युवक उलझ गए और अभद्रता करने लगे। हंगामा होते देख रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवकों को डांटकर भगाया। आरोप है कि इसके बाद अमीचंद ने अपने परिजनों और साथियों को साथ मिलकर प्रधानाचार्य के घर पर जमकर पथराव किया और गालियां दीं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में गांव निवासी उर्मिला, बेटा अनुज, बेटी निशि व प्रशांत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।