फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A procession of Amari took place in the city, black flags were taken down from the azakhanas

Amroha News: शहर में निकला जुलूस-ए-अमारी, अजाखानों से उतरे काले अलम

Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
A procession of Amari took place in the city, black flags were taken down from the azakhanas
अमरोहा जुलूसे अमारी में मातम करते अजादार। स्रोत अंजुमन
अमरोहा। शहर में हजरत इमाम हसन असकरी की शहादत के जिक्र के साथ जुलूसे अमारी निकाला गया। इसके बाद मजलिस हुईं। अजाखानों से काले अलम उतार दिए गए।
विज्ञापन

जुलूस काजीजादा के इमामबाड़ा चांदसूरज से निकला। अजाखाने में सिब्ते सज्जाद और हमनवां ने मरसिया ख्वानी की। मौलाना ने कहा कि हुकूमत ने इमाम हुसैन असकरी अल. को जहर देकर शहीद कर दिया था। जुलूस में सबसे आगे ऊंट चल रहे थे, जिसके ऊपर अमारीया थीं। इसके बाद अलम, तख्त और दुलदुल चल रहा था। जुलूस जब काजी गली स्थित इमामबाड़ा छज्जी पहुंचा तो मुदस्सिर अली खां और साथियों ने मरसिया पढ़ा। यहां मौलाना डॉ. शहवार हुसैन ने मजलिस को खिताब किया। यहां से जुलूस नौबतखाना, सट्टी और हक्कानी से होते हुए इमामबाड़ा सज्जादियां पहुंचकर समाप्त हुआ।

सभी इमामबाड़ों के काले अलम उतारे दिए गए। शहर की मातमी अंजुमन असगरी, बनी हाशिम, रजा-ए-हुसैनी, गुलजारे हैदरी, सज्जादिया, मोहम्मदी, हुसैनी, सादात, इमामिया, अकबरी, हाशमी और मासूमिया ने मातम और नौहा ख्वानी की। जुलूस का संचालन अंजुमने रजाकाराने हुसैनी ने किया। अंजुमन रजाकाराने हुसैनी के काईद गुलाम सज्जाद, जनरल सेक्रेटरी खुर्शीद हैदर जैदी, नायब काईद इमदाद आबिदी, डॉ. चंदन नकवी, हुसैन हैदर, शाने मेंहदी आदि निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed