फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A path was made by pouring soil for the construction of an overbridge.

Amroha News: ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए मिट्टी डालकर बनाया रास्ता

Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A path was made by pouring soil for the construction of an overbridge.
गजरौला। औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने का काम करने के लिए नाले में मिट्टी डालकर अस्थायी कच्चा मार्ग बनाया है। इससे कर्मचारियों को लाइन के दोनों तरफ आने जाने व अफसरों को निरीक्षण में आ रही दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। यह ऐसे स्थान पर बनाया जा रहा है, जहां रेलवे लाइन पर एक तरफ गंदे पानी का नाला बह रहा है। दूसरी तरफ बड़ी झाड़ियां व घास है। नाले में औद्योगिक इकाइयों का जहरीला और बदबूदार पानी भरा है। इससे जहां मिट्टी परीक्षण के लिए सेंपल लेने के साथ ही निर्माण का कार्य कर रहे, कर्मचारियों के सामने परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन


यूपीसीडा और सेतु निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने में पानी का नाला बाधा बना था। वह लाइन तक नहीं जा पाते थे। दूर से ही निरीक्षण कर दिशा निर्देश देते थे। अब अस्थाई कच्चा मार्ग बना दिया गया है। इससे उनको रेलवे लाइन तक पहुंचने में हो रही परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन श्रमिकों को भी आसानी रहेगी, जो साइकिल पर सवार होकर या पैदल ही औद्योगिक इकाइयों में काम करने जाते हैं। इंदिरा चौक, चौपला का चक्कर लगाने की बजाय रेलवे लाइन से ही गुजर जाते हैं। यूपीसीडा के प्रबंधक धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अस्थायी कच्चा मार्ग बनने से जहां कर्मचारियों को काम करने में आसानी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed