{"_id":"6793f8439d31f6fb1304ebdd","slug":"a-pack-of-dogs-attacked-a-young-man-he-is-in-a-critical-condition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-133091-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुत्तों के झुंड ने युवक पर किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुत्तों के झुंड ने युवक पर किया हमला, गंभीर
Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
क्षेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। अब कुत्तों के झुंड ने एक युवक पर हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने पालिका प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
मोहल्ला कंचन बाजार निवासी बबलू सैनी बृहस्पतिवार शाम घर से बाजार जा रहा था। एक इंटर कॉलेज के बाहर कुत्तों के झुंड ने बबलू पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बबलू नीचे गिर गया। कुत्तों ने उसके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। शोर की सुनकर दौड़कर पहुंचे लोगों ने बबलू को कुत्तों से छुड़ाया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बबलू की आंखों के ऊपर व मुंह के पास गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया है। एक हफ्ता पहले राहुल शर्मा पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे। कुत्ते ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। नागरिकों ने पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।