{"_id":"698a2f15318e341c350324cb","slug":"a-ninth-grade-student-was-raped-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157192-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कक्षा नाै की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कक्षा नाै की छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। काॅलेज से घर के लिए निकली कक्षा नौ की छात्रा अचानक लापता हो गई। दूसरे दिन घर लौटने पर छात्रा ने पड़ोसी गांव के रहने वाले पाकबड़ा ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जबकि आरोपी के छोटे भाई पर जबरन गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की 14 वर्षीय बेटी पास के गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को छात्रा घर से काॅलेज गई थी। लेकिन, शाम को वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह छात्रा घर पहुंची और परिजनों ने जो कहानी बताई उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। छात्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर काॅलेज से निकल कर घर लौट रही थी, वाजिदपुर गांव निवासी गौतम जबरन गन्ने के खेत में ले गया। थोड़ी देर बाद गौतम का भाई जैकी आ गया और उसने अपने छोटे भाई को वहां से भेज दिया। जैकी ने शाम तक उसे जबरन गन्ने के खेत में रखा और बाद में शाम होने पर पाकबड़ा स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता और आरोपी अगल-अलग वर्गों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों छात्रा को लेकर शनिवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बाद में क्षेत्र के तमाम लोग कोतवाली में जुट गए थे। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में गौतम व जैकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।