फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A mason died after coming in contact with an electric wire lying on the ground

Amroha News: जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Sun, 13 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A mason died after coming in contact with an electric wire lying on the ground
रजबपुर (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे किनारे जमीन पर पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर राजमिस्त्री विजयपाल (45) की मौत हो गई। वह पास ही एक प्लॉट की बाउंड्री कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


राजमिस्त्री विजयपाल रजबपुर थानाक्षेत्र के रहमापुर खालसा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में तीन बेटे आकाश, अमित और अनित हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक रजबपुर क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास एक जमीन पर प्लॉटिंग का काम चल रहा है। शनिवार को विजयपाल सिंह प्लॉटिंग की बाउंड्री कर रहे थे। प्लॉटिंग के पास से 33 हजार केवीए की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है। घटना के समय लघुशंका के लिए विजयलाल सिंह प्लॉटिंग के दूसरी छोर पर गए तो वहां जमीन पर बिजली का तार टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

इस बीच उनका पैर तार पर पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजयपाल की मौत की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन हादसा स्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed