फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a marriede women suside at home

घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
a marriede women suside at home
हसनपुर के गांव गंगानगर में विवाहिता की मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : JPNAGAR
रूखालू (अमरोहा)। पति से विवाद के बाद विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना के बाद ससुराली घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा निवासी किसान बिसंबर की बेटी सोमती (26) की शादी छह साल पहले क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी सुंदर के साथ हुई थी। सोमती की दो बेटी भी हैं। रविवार की सुबह सोमती और सुंदर के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सुुंदर कहीं बाहर चला गया, लेकिन दोपहर में सोमती का शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर कुंडे से लटकता मिला। घर में खेल रहे बच्चों ने शव को लटकता देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना के बाद ससुराली घर से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed