फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A married woman travelling with her husband jumped into a canal from a moving bike and died.

Amroha News: पति के साथ जा रही विवाहिता ने चलती बाइक से नहर में लगा दी छलांग, माैत

Tue, 07 Jul 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A married woman travelling with her husband jumped into a canal from a moving bike and died.
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पति के साथ धनौरा जाते समय विवाहिता ने मोहद्दीनपुर के पुल पर पहुंचने पर चलती बाइक से रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर पास से गुजर रहा एक युवक अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में कूद गया और विवाहिता को बाहर निकाला।
विज्ञापन

महिला को बेहोशी की हालत में पति अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की जानकारी होने पर पति अस्पताल में शव छोड़कर भाग गया। बाद में परिवार की महिलाएं पहुंचीं तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी लाखन सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पत्नी सोनी (23) के साथ बाइक से धनौरा जा रहा था। ग्राम मोहददीनपुर के पास सोनी ने चलती बाइक से रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। पति ने सहायता के लिए शोर मचाया तो पास से गुजर रहा युवक नहर में कूद गया और सोनी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के पति ने फोन कर एंबुलेंस बुलाई और पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के सोनी को मृत घोषित करने की जानकारी होते ही पति वहां से खिसक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद लाखन के परिवार की महिलाएं अस्पताल पहुंच गई।

लाखन की मां ने बताया कि दोनों की शादी को अभी 11 महीने ही हुए हैं। उन्होंने दोनों के बीच किसी भी मनमुटाव व क्लेश की जानकारी से इंकार किया। हालांकि परिजनों का कहना था कि मोहद्दीनपुर पुल के पास लाखन की बाइक अनियंत्रित होकर नगर में गिर गई थी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed