फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A man was defrauded of Rs 1.72 lakh after being tricked into selling his car on OLX.

Amroha News: ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर 1.72 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A man was defrauded of Rs 1.72 lakh after being tricked into selling his car on OLX.
अमरोहा। ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर अमरोहा के लोगों ने बरेली के कारोबारी से 1.72 लाख रुपये हड़प लिए। कार का स्टांप उत्तराखंड में कराने का झांसा देकर वहां ले गए और भगा दिया। झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बरेली के थाना मीरगंज के गांव शहजाद नगरिया में कारोबारी आलम का परिवार रहता है। उनके द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक 14 नवंबर 2025 को उन्होंने ओएलएक्स पर उत्तराखंड नंबर अर्टिगा कार देखी थी। ओएलएक्स के माध्यम से नंबर लेकर जानकारी की तो कार बेचने वाले लोगों ने अपना पता अमरोहा का बताया। इसके बाद आलम अमरोहा आए और गाड़ी का सौदा तय करके 1.72 लाख रुपये अमरोहा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी परवेज आलम, जुबेर, आरिश को दे दिए।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कार का स्टांप उत्तराखंड में करने की बात की और कार लेकर उत्तराखंड चले गए। यहां पर तीनों आरोपियों से हमसाज एक अन्य व्यक्ति मिला और उसने कार की चाबी छीन ली। पीड़ित आलम ने परवेज आलम को फोन किया तो उसने कहा कि वहां से भाग जाओ, वरना झूठा मुकदमा लिखवाकर तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। किसी तरह उत्तराखंड से लौटे पीड़ित आलम ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में परवेज आलम, जुबेर, हरीश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed