फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died with alchohol

अपमिश्रमित शराब पीने से ग्रामीण की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
a man died with alchohol
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अपमिश्रित शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध शराब के धंधेेबाज सुधर नहीं रहे हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की अपमिश्रित शराब के सेवन से मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसे इस संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण शनिवार की शाम किसी काम से थाना क्षेत्र के ही गांव कैसरा गया था। वहां उसने अपमिश्रित शराब का सेवन कर लिया। देर शाम ग्रामीण अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचकर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन उसे उपचार के लिए कही ले जाते उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed