फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died in road accident

सड़क हादसे में मूर्तिकार की मौत, साथी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
a man died in road accident
गजरौला (अमरोहा)। हस्तिनापुर से बाइक पर लौट रहे मूर्तिकार की बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव यहां पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में तिगरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई निवासी बंटी (28) पुत्र महिलाल मूर्तियां बनाने का काम करता था। वह अपने साथी गांव में ही रहने वाले देवेंद्र पुत्र सुक्खन लाल के साथ मूर्तियां बनाने हस्तिनापुर गया हुआ था। बताते हैं कि शनिवार को दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर बास्टा पुलिस चौकी क्षेत्र में रात लगभग पौने आठ बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बंटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे वहीं एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर परिजन रात में ही वहां पहुंच गए और शव को लेकर यहां लौट आए। रविवार की सुबह तिगरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed