फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a man died in kuwait, air ambulance bring back to india

नदीम की ख्वाहिश पूरी, मिली वतन की मिट्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
a man died in kuwait, air ambulance bring back to india
नदीम अब्बास का फाइल फोटो - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात (अमरोहा)। कोरोना को लेकर दुनियाभर में उपजे ऐसे हालात में पांच दिन की देरी ही सही, आखिरकार नदीम अब्बास की ख्वाहिश पूरी हो गई। मौत के बाद उन्हें अपने वतन की मिट्टी नसीब हो गई। उन्हें मां-बाप की कब्र के बगल में दफन किया गया है। हालांकि इकलौटा बेटा अपने वालिद को आखिरी बार नहीं देख सका।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला पापड़ी तालाब निवासी नदीम अब्बास पुत्र नजीर हुसैन करीब पैंतीस साल से कुवैत में रहते थे। जहां वह सब्जी का व्यवसाय करते थे। परिवार में पत्नी फरहत नाहिद, एक बेटा वजीर अब्बास और दो बेटियां है। बेटा दुबई में इंजीनियर है। बीवी और बेटियां नौगांवा में रहते हैं। बीच-बीच में ये लोग कुवैत आते जाते रहते हैं। चार अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से नदीम की मौत हो गई। इसके बाद उनकी ख्वाहिश के मुताबिक परिवार के लोग उनके शव को नौगांवा सादात लाने में जुट गए। चचेरे भाई कमाल अब्बास के मुताबिक पांच दिन के जद्दोजहद के बाद लॉकडाउन के हालात एयर एंबुलेंस से गुरुवार को उनका शव दिल्ली पहुंचा। जहां से नौगांवा सादात लाया गया। जहां उन्हें मां-बाप के बगल में सुुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

इंडियन एंबेसी ने मांगी थी दोनों भाइयों की आईडी और पासपोर्ट
नौगांवा सादात। शव इंडिया भेजने के लिए कुवैत एंबेसी ने इंडियन एंबेसी से संपर्क किया था। बाद में इंडियन एंबेसी ने नदीम के दोनों भाइयों की आईडी और पासपोर्ट जमा कराए। भाइयों ने नदीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एंबेसी में जमा किया। इसके बाद प्रक्रिया आसान हो गई। बताया जाता है कि कुवैत में दूसरे देशों के लोगों की मौत पर उनका शव उनके ही मुल्क में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed