{"_id":"6ab591ec3396ee0854007784","slug":"a-leopard-preyed-on-a-dog-a-calf-and-a-nilgai-calf-at-three-different-locations-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-173852-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेंदुए ने तीन स्थानों पर कुत्ते, बछड़े व नीलगाय के बच्चे को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेंदुए ने तीन स्थानों पर कुत्ते, बछड़े व नीलगाय के बच्चे को बनाया निवाला
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार रात तेंदुए ने तीन स्थानों पर कुत्ते, बछड़े और नीलगाय के बच्चे का शिकार कर लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर मौका देखा। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
मुकारमपुर के गैर आबाद गांव नाववाला में पूर्व प्रधान गंगाशरण का कुत्ता घर के बाहर भौंक रहा था। तभी खेत से निकले तेंदुए ने कुत्ते को दबोच लिया और खेत में ले गया। गंगाशरण के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ अवशेष छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
पपसरा बंगर में गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे रंजीत सिंह की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने बछड़े का शिकार कर लिया। सुबह अवशेष बाहर पड़े मिले। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। रसूलपुर माफी में भी तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे का शिकार किया। पुलिस और ग्रामीणों ने अवशेष गड्ढा खुदवाकर दबवा दिए।
विज्ञापन
रेंजर अवनीश कुमार ने लोगों से खेतों पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।