फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A leopard attacked a jacket artisan, he saved his life by riding a bike

Amroha News: जैकेट कारीगर पर तेंदुए ने किया हमला, बाइक दौड़ाकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
A leopard attacked a jacket artisan, he saved his life by riding a bike
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

खाना लेकर घर लौट रहे बाइक सवार जैकेट कारीगर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ कारीगर का पैर मुंह में दबाकर खींचने लगा। कारीगर ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर जान बचाई। हालांकि, करीब 100 मीटर दूर तक तेंदुआ पीछे दौड़ा। गांव के पास पहुंचते ही तेंदुआ लौट गया। युवक के सूचना देने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया।
क्षेत्र के नौगांवा तगा गांव निवासी लियाकत का बेटा कासिम (25) जैकेट कारीगर है। बृहस्पतिवार रात कासिम बाइक से नौगांवा सादात नई बस्ती से खाना लेकर घर लौट रहा था। गांव के रास्ते पर मेहंदी रजा व जीवाराम का आमने-सामने आम के बाग हैं। कासिम बाग के बीच में पहुंचा, तो उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ कासिम का पैर मुंह में भरकर खींचने लगा। गनीमत रही कासिम की बाइक नहीं गिरी और उसने रफ्तार बढ़ा दी। घटना गांव से पांच सौ मीटर पहले की है।
विज्ञापन

कासिम के मुताबिक तेंदुआ काफी दूर तक बाइक के पीछे दौड़ा। गांव पहुंचकर कासिम ने ग्रामीणों को तेंदुए के हमले की जानकारी की। जिसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडों लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ ने हमला किया था। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ जंगल में छिप गया। परिजनों ने तेंदुए के हमले से घायल कासिम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। डीएफओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि टीम मौके पर गई थी। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed