फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A labourer crossing the road was crushed to death by a vehicle.

Amroha News: सड़क पार कर रहे मजदूर की वाहन से कुचलकर मौत

Sun, 07 Dec 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
A labourer crossing the road was crushed to death by a vehicle.
डिडौली। सड़क पार करते समय भूरा उर्फ मुनाजिर (58) की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। वह फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे ते। परिजनों ने पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

मुनाजिर मूंढ़ा इम्मा गांव के रहने वाले सदाकत के बेटे थे। मुनाजिर के परिवार में पत्नी मजरेमीन के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक वह नीलीखेड़ी स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात फैक्टरी से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। वह पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी जोया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मुनाजिर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

डिडौली। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया मगर हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शनिवार शाम तीन बजे की है। जनपद मुरादाबाद निवासी सुनील आर्य निजी काम से गजरौला से मुरादाबाद को लौट रहा थे। जब वह जोया के फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

आदमपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर निवासी उमेश (25) कुदैना चक निवासी अपने बहनोई सुरेंद्र के साथ पिलखुआ से बृहस्पतिवार की रात को मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे।

हसनपुर रहरा मार्ग स्थित गांव दौरारा के पास बैलगाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उमेश को रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह को उपचार के दौरान मुरादाबाद में उमेश की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। उमेश के दो बच्चे हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed