फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A huge convention will be held in Lucknow on October 5

Amroha News: पांच अक्तूबर को लखनऊ में होगा विशाल महासम्मेलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A huge convention will be held in Lucknow on October 5
अमरोहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन का एक विशाल संयुक्त आईसीडीएस बचाओ आंगनबाड़ी बचाओ महासम्मेलन पांच अक्तूबर को लखनऊ के ईको पार्क में होगा। इसमें एक लाख से अधिक आंगनबाड़ी शामिल होंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी की एक ऑन लाइन बैठक दोपहर तीन बजे गूगल मीट पर हुई। प्रदेश अध्यक्ष शशिबाला ने पांच अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई। कहा कि जनहित की इस योजना आईसीडीएस बचाओ-आंगनबाड़ी बचाओं के रूप में मना रहे हैं। इसमें प्रदेश भर से एक लाख आंगनबाड़ी कर्मचारियों के आने का लक्ष्य तय किया गया है। सभी को जिम्मेदारी दी गई है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मूल मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्हे राज्य कर्मियों की भांति वेतन, फंड व पेंशन आदि का अधिकार मिलें। बैठक में सरिता शाक्य, मिथलेश चौधरी, हीरावती, विनीता शर्मा, ओमवती गंगवार, ममता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed