फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A girl was molested, when the uncle complained he was shot

Amroha News: युवती से छेड़खानी, शिकायत करने पर ताऊ को मारी गोली

Tue, 17 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 17 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A girl was molested, when the uncle complained he was shot
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में युवती को अकेला पाकर एक युवक ने उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। छेड़छाड़ की शिकायत करने आरोपी के घर जा रहे युवती के ताऊ पर उसने फायर झोंक दिया। गोली कनपटी पर लगते हुए निकल गई। आरोपी के खिलाफ घायल की पत्नी ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

एक गांव निवासी युवती सोमवार देर शाम घर में अकेली थी। गांव का ही एक युवक युवती के घर में घुस गया। उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी घर से भाग गया। इसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। परिजन इसकी शिकायत करने आरोपी के घर जा रहे थे। रास्ते में ही उनको आरोपी मिल गया। शिकायत करने पर आरोपी ने युवती के ताऊ पर फायर झोंक दिया। गोली उनकी कनपटी पर लगी। वह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल व उनके परिजन थाने पर आ गए। घायल की पत्नी मुन्नी देवी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया की आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed