फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a girl child body found in road

एक साल की बच्ची का अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
a girl child body found in road
चुचैला कलां गांव में बच्ची के शव को देखते हुए ग्रामीण व पुलिस जांच करते हुए - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा/चुचैला कलां (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां में सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर लगभग एक साल की बच्ची का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

चुचैला कलां से ताजपुर कुल्लू गांव को जाने वाले मार्ग पर एक तालाब के निकट सड़क किनारे वहीं पास में रहने वाले दानिश नाम के एक युवक को बच्ची का शव दिखाई दिया तो वह बुरी तरह घबरा गया। बच्ची की उम्र लगभग एक साल होगी। उसने अन्य लोगों को सूचना दी तो काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। बच्ची का शव अर्धनग्न था और गले में स्वेटर था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी मय फोर्स के पहुंच गए। बच्ची के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं था लेकिन गले आदि पर निशान हो सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव तड़के में ही फेंका गया
मंडी धनौरा/चुचैला कलां। बच्ची के शव की हालत देखकर ऐसा लगता था कि शव को तड़के में ही यहां फेंका गया होगा। इस रोड पर ग्रामीणों की आवाजाही अक्सर होती रहती है। यदि रात में फेंका गया होता तो जंगली जानवर शव को खा सकते थे। अबोध बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है। यदि प्राकृतिक मौत होती तो परिजन शव को यहां नहीं फेंकते। ऐसी भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने बच्ची का अपहरण कर लिया हो और उसे मारकर यहां फेंक गया हो। इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिल पाएंगे। लेकिन मासूम बच्ची का शव देखकर वहां मौजूद कुछ महिलाओं की आंखों में आंसू अवश्य आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed