फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A fraud of Rs 2.5 lakh in the name of getting a vehicle installed in the health department

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग में गाड़ी लगवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs 2.5 lakh in the name of getting a vehicle installed in the health department
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग में गाड़ी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट निवासी मुबशिर ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी मुलाकात अजहर के माध्यम से सुबोध नगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि सुबोध नगर के रहने वाले युवक ने उसे बताया कि अमरोहा पालिका के स्वास्थ्य विभाग में दो गाड़ियां लगनी हैं, जिनका किराया दस हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा। पीड़ित के अनुसार जब उसने निवेश के बारे में पूछा तो आरोपी ने तीन लाख रुपये में गाड़ी उपलब्ध कराने और हर महीने दस हजार रुपये किराया दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने पांच जनवरी 2025 को अजहर की मौजूदगी में ढाई लाख रुपये नकद युवक को दे दिए। आरोप है कि गाड़ी स्वास्थ्य विभाग में लगने के बाद भी आरोपी ने किराये की रकम का एक भी रुपया नहीं दिया। जब मुबशिर ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। उसके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपी पर ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed