फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A fight broke out between the wedding party and villagers over dancing on the DJ.

Amroha News: डीजे पर डांस को लेकर बरातियों व ग्रामीणों में मारपीट, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between the wedding party and villagers over dancing on the DJ.
मंडी धनौरा। बरात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बरात में आए युवकों पर लाठी डंडों से हमला कर उनको घायल कर दिया। दो बरातियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव के ही छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम अमरोहा के पंजू सराय से रवि की बरात क्षेत्र के गांव झुंडपुरा निवासी धर्म सिंह के यहां आई थी। बरातियों के आदर-सत्कार के बाद बरात चढ़ने लगी। दुल्हन के घर के बाहर डीजे लगा हुआ था। बरात में आए युवक डीजे पर डांस करने में मशगूल थे। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक शराब के नशे में वहां पहुंच गए और डीजे पर डांस करने लगे। डांस करने को लेकर बरातियों व ग्रामीणों में विवाद हो गया। देखते देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

झगड़े की सूचना मिलने पर गांव के और लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बरातियों को घेर कर उन पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट होने पर शादी समारोह में खलबली मच गई। हमले में दूल्हे के चचेरे भाई देवेंद्र व आकाश व उनका दोस्त समीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने आनन फानन में विवाह की रस्में पूरी कर बेटी को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों ने बरात विदा होने के बाद गांव के बाहर बरातियों को रोक लिया। वहां भी उनके साथ जमकर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे। उनको देखकर आरोपी खेतों में दुबक गए।

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पंजू सराय निवासी बिजेंद्र की तहरीर पर गांव के ही अनुज, रितिक, अमित ओमदत्त, सचिन व नितिन व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed