{"_id":"6674b1d1a63a4e49e10030f4","slug":"a-farmer-fell-from-the-roof-to-escape-from-monkeys-and-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-120699-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरा किसान, मौत
विज्ञापन
रजबपुर। छत पर बंदरों को भगाने गए किसान सरजीत सिंह (42) पर पीछे से दूसरे बंदरों ने हमला कर दिया। जिनसे बचने के प्रयास में छत से नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
रजबपुर थानाक्षेत्र की यकबगड़ी गांव में किसान सरजीत सिंह का परिवार रहता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम सरजीत सिंह के मकान पर बड़ी संख्या में बंदर आ गए थे। जिन्हें भगाने के लिए सरजीत सिंह छत पर पहुंचे तो तभी पीछे से दूसरे बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में सरजीत सिंह अचानक छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले में इत्तेफाकिया दर्ज किया गया है।