फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A decoration worker leaving a banquet hall died in an accident.

Amroha News: बैंक्वेट हॉल से निकले डेकोरेशन कर्मी की हादसे में जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A decoration worker leaving a banquet hall died in an accident.
नौगांवा सादात(अमरोहा)। थाना नौगावां सादात क्षेत्र में मंडी धनौरा के मोहल्ला अट्टा निवासी ललित कुमार (28) की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले। परिजनों ने संदेह जताया तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस हादसा मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक ललित कुमार आठ फरवरी की सुबह करीब दस बजे घर से कैलसा बॉर्डर स्थित राणा बैंक्वेट हॉल में लाइट डेकोरेशन का काम करने के लिए निकले थे। दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने बैंक्वेट हॉल मालिक महेंद्र सिंह के मोबाइल फोन से पत्नी मंजू को कॉल कर बताया कि वह मंडप में ही काम कर रहे हैं और शाम को समय से घर लौटकर खाना खाएंगे। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। रात करीब दस बजे पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि ललित का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पत्नी मंजू परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं, जहां ललित को मृत अवस्था में पाया गया। ललित की पत्नी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति के चेहरे के दाहिनी ओर गहरी चोट का निशान था, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है। ललित चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में मां सुशीला देवी, पत्नी मंजू और नौ वर्षीय बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पहले परिजनों ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई और बाद में हादसा बताने लगे हैं। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed