फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A deadly attack on the wife, a report was filed against the husband and three others.

Amroha News: पत्नी पर जानलेवा हमला, पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 May 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A deadly attack on the wife, a report was filed against the husband and three others.
अमरोहा। नगर क्षेत्र में महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के चक्कर में शराब के नशे में मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मोहल्ला परसा की सराय निवासी रजनी यादव की शादी वर्ष 2008 में अमरोहा निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। विवाह में मायके पक्ष की ओर से दान-दहेज और सोने-चांदी के जेवर भी दिए गए थे। दंपती के दो पुत्र हैं, जिनमें एक बेटा बोलने में असमर्थ है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के शुरुआती वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। आरोप है कि हाल ही में बड़े बेटे की शादी के बाद पति की बातचीत बहू की एक रिश्तेदार से बढ़ गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद पति ने उसे छोड़ने का मन बना लिया और शराब पीकर मारपीट करने लगा। 17 मई की रात आरोपी पति ने रजनी का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता बेहोश हो गई और इस दौरान पति उसे मृत समझकर मौके से भाग गया। घटना के समय दोनों बेटे घर में मौजूद थे और उन्होंने पड़ोसी का फोन लेकर अपने मामा को सूचना दी। मामा के अमरोहा पहुंचने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ मामा के घर चली गई। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पति राजकुमार, ननद आशा और ननदोई कुंवरपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed