फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A couple returning from Brajghat after taking a bath was run over by a vehicle, the husband died

Amroha News: ब्रजघाट से स्नान कर लौट रहे दंपती को वाहन ने रौंदा, पति की गई जान

Sun, 24 Aug 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A couple returning from Brajghat after taking a bath was run over by a vehicle, the husband died
डिडौली (अमरोहा)। अमावस्या पर ब्रजघाट से स्नान कर घर लौटते समय मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा माफी निवासी छत्रपाल सिंह की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा माफी निवासी छत्रपाल सिंह के परिवार में पत्नी सुशीला के अलावा चार बेटे और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को अमावस्या पर छात्रपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ स्नान करने के लिए बाइक से ब्रजघाट आए थे।
विज्ञापन

घर लौटते समय डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित जिवाई पुलिस चौकी के सामने पहुंचने पर उनकी बाइक में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान छत्रपाल सिंह ने हेलमेट भी लगाए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में छत्रपाल सिंह और उनकी पत्नी सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने छत्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी सुशीला देवी का इलाज चल रहा है। मृतक किसान छत्रपाल सिंह दो भाइयों में छोटे थे।

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed