फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A Class 2 student returning from tuition was chased by a ferocious dog.

Amroha News: ट्यूशन से लौट रही कक्षा दो की छात्रा को खूंखार कुत्ते ने दाैड़ाया

Wed, 06 May 2026 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A Class 2 student returning from tuition was chased by a ferocious dog.
गजरौला (अमरोहा)। ट्यूशन पढ़कर लौट रही कक्षा दो की छात्रा को आवारा कुत्ते ने काफी दूर तक दौड़ाया। छात्रा ने किसी तरह भागकर जान बचाई। कुत्ता पहले भी मोहल्ले के कई लोगों पर हमला कर चुका है। मोहल्ले के लोगों ने पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। साथ ही दो दिन में कुत्ते को नहीं पकड़ने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अतरपुरा मोहल्ला निवासी नागेंद्र सिंह की बेटी कक्षा दो की छात्रा है। वह घर से कुछ ही दूरी पर रोजाना ट्यूशन पढ़नेे जाती हैै। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इस दौरान एक आवारा कुत्ता ने उसे दौड़ा लिया। कुत्ते से बचने के लिए छात्रा शोर मचाते हुए भागने लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को भगाकर छात्रा को बचाया। कुत्तेे डर से बच्ची काफी देर तक डरी सहमी रही। जानकारी होने पर मोेहल्ले के लोग नागेंद्र सिंह के घर इकट्ठा हो गए। बच्चों और लोगों की परेशानी का सबब बने कुत्तों को पकड़वाने की मांग उठी। बुधवार की सुबह छात्रा की बुआ सीमा चौधरी के साथ मोहल्ले के लोग नगर पालिका पहुंचेे और ईओ को ज्ञापन सौंपकर आवारा कुत्ते पकड़वाने की मांग की। दो दिन में कुत्ते नहीं पकड़े जाने पर पालिका के सामने धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, रवि कुमार, कपिल भड़ाना, देवेंद्र सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed