{"_id":"6a1ca08c60a7e53e67097fbe","slug":"a-class-10-student-who-went-to-take-a-bath-with-his-friends-drowned-in-the-ramganga-canal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164922-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोस्तों के साथ नहाने गया कक्षा \nदस का छात्र रामगंगा नहर में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोस्तों के साथ नहाने गया कक्षा दस का छात्र रामगंगा नहर में बहा
विज्ञापन
नौगावां सादात। दोस्तों के साथ रविवार को नहर में नहाने गया बिजनौर निवासी कक्षा दस का छात्र रेहान पानी की तेज धार में बह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका। परिजन नहर किनारे बैठकर छात्र के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। बिजनौर जिले के हल्दौर निवासी इमरान ऑटो चालक हैं। उनकी पत्नी जरीसा मूल रूप से नौगावां सादात क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती की रहने वाली हैं। परिवार में तीन बेटे सहबान, फरमान और रेहान तथा एक बेटी लायबा हैं। 15 वर्षीय रेहान बिजनौर के एक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। परिजनों के मुताबिक जरीसा अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे रेहान मोहल्ले के तीन अन्य लड़कों के साथ क्षेत्र में स्थित बीलना पुल के नीचे रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। नहाते समय रेहान अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि वह नहर में पानी के बहाव तेज में बह गया। रेहान को डूबता देख उसके साथ मौजूद लड़के घबरा गए और तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में नहर पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि छात्र के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है, जिससे सर्च ऑपरेशन तेज किया जा सके।