फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A car parked outside the house turned into a ball of fire

Amroha News: आग का गोला बनी घर के बाहर खड़ी कार

Sat, 29 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A car parked outside the house turned into a ball of fire
अमरोहा में चलती कार। स्रोत वायरल फोटो
अमरोहा। घर के बाहर खड़ी कार के ऊपर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गिर गई। इससे कार आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

यह घटना शहर कोतवाली के मोहल्ला काजीजादा की है। मोहल्ला मुल्लाना निवासी सैयद जुनैद अपनी कार मोहल्ला काजीजादा में अपने दोस्त के घर के पास खड़ी करते हैं। बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे कार के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के तारों में स्पार्किंग हो गई।
विज्ञापन

तारों से निकली चिंगारी कार पर गिर गई। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली और कार आग का गोला बन गई। आग लगते ही कार में लगे सेफ्टी अलार्म बज उठे। इससे लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। तत्काल ही दमकल को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed