फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A bus will be available at 8:30 PM for Moradabad, Rampur, and Pilibhit.

रात 8:30 बजे मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत के लिए मिलेगी बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A bus will be available at 8:30 PM for Moradabad, Rampur, and Pilibhit.
अमरोहा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अमरोहा डिपो से शाम को 7:30 बजे के बाद बस नहीं मिलती है। यात्री भटकते रहते हैं। लेकिन अब एक बस रोजाना शाम 8:30 बजे मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए चलेगी। इस बस को चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। हालांकि, दिल्ली, मेरठ के अलावा बिजनौर होते हुए हरिद्वार-देहरादून रूट पर अभी यात्रियों को परेशानी ही झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, इन रूटों पर पहले से निर्धारित समय पर ही बस मिलेंगी, साढ़े सात बजे के बाद कोई बस नहीं है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। 17 अक्तूबर से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू किया था।
विज्ञापन

1997 में अमरोहा जिला बनने के बाद वर्ष 2012 में जोया रोड पर बस डिपो की शुरुआत हुई थी, लेकिन आज तक दूसरे राज्यों को तो छोड़ो आसपास के शहरों के लिए भी रात 7:30 बजे के बाद बस नहीं मिलतीं। बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन तो पहुंचते हैं लेकिन यहां से बस नहीं मिलने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ता है। लोगों को अगर दिल्ली या अन्य किसी बड़े शहर के लिए जाना हो तो बस का कोई इंतजाम नहीं है। यात्रियों को पहले अमरोहा से जोया के लिए निजी वाहन या ऑटो ई-रिक्शा से जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जोया ओवरब्रिज सर्विस लेन पर खड़े होकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस चालक भी मनमानी करते हैं, उनका मन किया तो बस रोक कर सवारी बैठा लेते हैं वरना सीधे निकल जाते हैं। जबकि स्थानीय लोगों ने कई बार रात को करीब दस बजे तक बसों का संचालन करने की मांग उठा चुके हैं। पिछले दिनों डिपो के अधिकारियों ने आखिरी बस का आधा घंटे समय बढ़ाकर अमरोहा से मुरादाबाद, रामपुर होते हुए पीलीभीत के बस भेजने का फैसला लिया है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रोजाना शाम 8:30 बजे मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed