{"_id":"6ae65b75ecabcc6e780aa776","slug":"a-bull-attacked-a-farmer-who-was-on-his-way-to-fetch-fodder-from-a-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-176894-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत से चारा लेने जा रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत से चारा लेने जा रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला
विज्ञापन
हसनपुर। खेत पर चारा लेने जा रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
बताते हैं कि क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर में किसान चरन सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम चरन सिंह खेत पर चारा लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आवारा सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे चरन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ पहुंची। लोगों ने किसी तरह से सांड़ को भगाया। किसान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि चरन सिंह की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।
ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा। अल्लीपुर खादर गांव में तो पहले से ही गोशाला संचालित है।