फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A brawl broke out at a wedding ceremony, with sticks and iron rods used, injuring three.A brawl broke out at a wedding ceremony, with sticks and iron rods used, injuring three.

Amroha News: शादी समारोह में मारपीट, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला, तीन घायल

Sat, 16 May 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 16 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A brawl broke out at a wedding ceremony, with sticks and iron rods used, injuring three.A brawl broke out at a wedding ceremony, with sticks and iron rods used, injuring three.
अमरोहा। शहर के मोहल्ला जलीलाबाद में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हो गया। कुछ युवकों ने शादी में पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों, मोटरसाइकिल की चेन और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला जलीलाबाद निवासी सरफराज अहमद ने बताया कि 13 मई की रात करीब 8:30 बजे उनके मोहल्ले में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले के अनीस, मोनिश, जुनैद, फैज समेत कुछ अन्य अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे, बाइक की चेन और लोहे की रॉड थीं। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान शाहिल, यूनूस, नदीम, दानिश, मोनिश और अनीस अहमद घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा वहां खड़ी एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed