फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A batch of Shiv devotees left to bring Kanwar from Haridwar with cheers

जयकारों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए शिवभक्तों के जत्थे रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
A batch of Shiv devotees left to bring Kanwar from Haridwar with cheers
महाशिवरात्रि पर्व के निकट आते ही जिले में कांवड़ियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कांवड़ियों का रैला उमड़ने लगा है। शहर और देहात से कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए कूच करने लगे हैं। रोडवेज बस अड्डे से लेकर विभिन्न स्थानों पर कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। शिवभक्त कंधे पर पुरानी कांवड़ लेकर हरिद्वार को जा रहे हैं। दो दिन बाद यहां से लौटने के सिलसिला शुरू होगा। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए रोडवेज प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। उन्हें चिंता है, कि यदि शिवभक्तों की संख्या बढ़ी तो दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि एक मार्च को है। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेने जाने वाले शिवभक्तों का चारों तरफ से भीड़ उमड़ने लगी है। धीरे-धीरे कारवां बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक देखी गई। रोडवेज बस अड्डे से अमरोहा के मोहल्ला शकूरपुरा के युवा कांवड़ियों को जत्था हरिद्वार को रवाना हुआ। रोडवेज बस और निजी वाहन ही शिवभक्तों के हरिद्वार जाने के लिए सहारा है, लेकिन कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देखकर रोडवेज अधिकारियों के हड़कंप मचा है। एआरएम आरके जौहरी ने बताया कि 32 बसें चुनाव कराने में लगी हुई हैं। ऐसे में 14 अनुबंधित बसों को दूसरे राज्य भेजा नहीं जा सकता है। ऐसे में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि चांदपुर-धनौरा मार्ग की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार दीपक कुमार को, धनौरा-गजरौला मार्ग की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भागेश कुमार को, रजबपुर-गजरौला मार्ग की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अजित कुमार को, गजरौला-भानपुर मार्ग की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी रोहताश कुमार को, गजरौला-दिल्ली मार्ग व ग्राम चाकीखेड़ा स्थित शिव मंदिर पर लगने वाले मेले की देखेरख की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी ओमवीर सिंह व धनौरा-अमरोहा मार्ग पर जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सहायक चकबंदी अधिकारी प्रदीप कुमार को दी गई है। धनौरा के पत्थरकुटी शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले की जिम्मेदारी तहसीलदार अर्चना शर्मा को दी गई है। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे थाना पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित कांवड़ यात्रा का रोडमैप तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed