फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A 30-year-old man who had come to the station to make a reservation died of a heart attack.

Amroha News: स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने आए 30 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 29 Oct 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A 30-year-old man who had come to the station to make a reservation died of a heart attack.
अमरोहा। घर पर दीपावली मनाने के बाद वापस काम पर जाने के लिए अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने आए अरुण कुमार (30) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कई सालों से गुजरात में परिवार के साथ रहकर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे और संभल के रहने वाले थे। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

अरुण कुमार संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के इकरोटिया गांव निवासी बाबूराम सिंह के बेटे थे। चार भाइयों में दूसरे नंबर के अरुण के परिवार में पत्नी खुशप्रीत कौर और एक बेटा व एक बेटी है। अरुण पत्नी व बच्चों के साथ गुजरात में रहते थे और दीपावली पर घर आए थे। वापस जाने के लिए उन्हें रिजर्वेशन कराना था। इसके लिए सोमवार रात नौ बजे चचेरे भाई अर्जुन के साथ अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आए थे।
विज्ञापन

रिजर्वेशन खिड़की पर लाइन लगी हुई थी। इस पर अरुण कुमार भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लाइन में लगे अरुण कुमार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई तो उन्होंने अपनी जगह अर्जुन को लाइन में लगाकर खुद बेंच पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गए। अर्जुन ने पास आकर देखा तो अरुण कुमार अचैत अवस्था में थे। स्थानीय लोगों की मदद से अर्जुन भाई अरुण कुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अर्जुन के मुताबिक डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। जानकारी मिलते ही अरुण कुमार के परिजन अस्पताल आ गए और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। अरुण कुमार के पिता बाबूराम सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article