फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A 12 feet long python was found in the field, the forest department team caught it

Amroha News: खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
A 12 feet long python was found in the field, the forest department team caught it
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव आजमपुर निवासी किसान के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और साथ ले गई।

आजमपुर गांव निवासी बाबूराम सोमवार दोपहर बेटी के साथ खेत में काम कर रहे थे। इस बीच उनकी बेटी चिल्लाने लगी। वह बेटी के पास पहुंचे तो कुछ दूरी पर अजगर खेत में पड़ा था। जिसे देखकर किसान भी घबरा गए। किसान और उसकी बेटी शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़े। वहीं, शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक ड्रम लाकर उसे उल्टा कर अजगर के ऊपर रख दिया। उधर, सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने सावधानी बरतते हुए अजगर को एक बोरे में बंद कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि अजगर पकड़ लिया गया है। अब उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। अजगर की लंबाई करीब 12 फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed