फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   992 frontline workers vaccinized

कोरोना: 2621 में से 992 को लगा कोरोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
992 frontline workers vaccinized
अमरोहा। टीकाकरण के दूसरे चरण में पंजीकृत 2621 में से 992 को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया है। जबकि 1629 छूट गए है। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अब 18 फरवरी को 30 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 22 फरवरी को छूटे सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, टीबी क्लीनिक, हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में 21 बूथों पर सालह जनवरी को पहली डोज लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, छूटे पुलिस, प्रशासनिक और नगर पालिका कर्मियों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। बूथों पर काफी भीड़ देखी गई। शाम तक टीकाकरण का सिलसिला जारी रहा। सभी बूथों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी मुस्तैद रहे। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में 21 बूथों पर 2621 को टीका लगाया जाना था। कुल 2250 फ्रंट लाइन वर्कर्स में 669 (29.73 प्रतिशत) ने और दूसरी डोज लगवाने वाले 371 स्वास्थ्य कर्मियों में से केवल 323 (87.06 प्रतिशत) ने टीका लगवाया है। टोटल 992 ही टीका लगवाने पहुंच सके। जबकि 1629 कर्मचारी टीका लगवाने से छूट गए हैं। अब 18 फरवरी को तीस प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद टीका लगवाने से छूटे सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स को 22 फरवरी को डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed